हमारे विद्यालय में छात्र-छात्राएँ खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। अपनी मेहनत और उत्साह के बल पर हमारे विद्यार्थियों ने कई ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। हम खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास के विकास को प्रोत्साहित करते हैं।
